Uttarakhand Shocker: ऑनलाइन लूडो खेलने को लेकर पत्नी के साथ पति का हुआ विवाद, गला घोंट की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी. क्योंकि वह ऑनलाइन लूडो खेल रही थी. महिला का पति घर से कही बाहर गया हुआ था. घर पर पहुंचने के बाद उसने देखा की उसकी पत्नी नलाइन लूडो खेल रही है. जिसके बाद उसका खून खौल उठा और उसने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी (Wife) की हत्या (Murder) सिर्फ इसलिए कर दी. क्योंकि वह ऑनलाइन लूडो (Online Ludo) खेल रही थी. महिला का पति (Husband) घर से कही दूर एक दूकान चलाता है. घर पर पहुंचने के बाद उसने देखा की उसकी पत्नी ऑनलाइन  लूडो खेल रही है. जिसके बाद उसका खून खौल उठा और उसने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद वह खुद चौकी पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल किया . बताया जाता है कि उस दौरान वह किसी और से  उसकी पत्नी बात भी कर रही थी. इसी शक में उसने पत्नी की हत्या की. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे आरोपी जिसका नाम चंगेज खान है. वह आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा. पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे. जहां पर देखा कि उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. यह भी पढ़े: Ahmedabad: पत्नी ने नाम नहीं किया घर, तो पति ने गला घोंट कर ले ली जान, पूछताछ के दौरान कबूला खौफनाक सच

इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में उसने बताया कि उसकी हरभजवाला में चाय की दुकान है. उसकी पत्नी मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी. खेलते समय वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात भी करती थी. इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था. आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की. शुक्रवार रात को भी वह गेम खेलते हुए ऑनलाइन बात कर रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ. इस बीच उसने आक्रोश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड