देश

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबियत, देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को चक्कर आने के बाद सोमवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबियत, देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (फाइल फोटो )

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) को चक्कर आने के बाद सोमवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके प्रमुख प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार (Surendra Kumar) ने बताया कि रावत को तड़के ‘मैक्स अस्पताल’ (Max Hospital)   में भर्ती कराया गया.

कुमार ने कहा, ‘‘ नियमित जांच की गई है और उनकी सभी रिपोर्ट सही आई हैं. चिंता की कोई बात नहीं है.’’उन्होंने बताया कि रावत को जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. यह भी पढ़े: Video: नितिन गडकरी की फिर बिगड़ी तबियत, शिर्डी में भाषण देते वक्त आया चक्कर, बॉडीगार्ड ने संभाला

हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हैं. मौजूदा समय में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं रावत को सोमवर सुबह चक्कर आने के बाद उन्हें गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).