देश

Uttarakhand: सीएम धामी ने सपरिवार मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है. यहां गुरुवार को लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस पर्व में बच्चे दूसरों के घरों की दहलीज पर फूल और चावल रखते हैं और फिर पारंपरिक गीत गाते हैं.

Uttarakhand: सीएम धामी ने सपरिवार मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, दी शुभकामनाएं
Pushkar Singh Dhami (IMG : ANI)

देहरादून, 14 मार्च : उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है. यहां गुरुवार को लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस पर्व में बच्चे दूसरों के घरों की दहलीज पर फूल और चावल रखते हैं और फिर पारंपरिक गीत गाते हैं. इसके बाद बड़े और बुजुर्ग बच्चों को आशीर्वाद देते हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को अपने आवास पर इस लोकपर्व को मनाया और प्रदेवासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दी.

सीएम धामी ने यह त्योहार पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया. मुख्यमंत्री आवास पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत 'फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार' गाते हुए त्योहार की शुरुआत की. यह भी पढ़ें : अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आया तो यह किसानों की आवाज़ बनेगा: राहुल गांधी

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रदेशवासियों को फूलदेई त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).