देश

Uttarakhand: उत्तराखंड के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार, 14 बच्चे गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर से वायरल बुखार स्कूली छात्र छात्राओं को अपना शिकार बना रहा है. अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 विद्यालयों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है.

Uttarakhand: उत्तराखंड के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार, 14 बच्चे गंभीर
schools (Photo Credits: File pti)

सोमेश्वर, 7 फरवरी : उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर से वायरल बुखार स्कूली छात्र छात्राओं को अपना शिकार बना रहा है. अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 विद्यालयों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है 14 बच्चे गंभीर मिले हैं जिन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है.

दरअसल स्कूल प्रबंधन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जीआईसी सलौज और हाई स्कूल सोमेश्वर पहुंची जहां सलौज में 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, इनमें से 24 बच्चे सर्दी जुखाम बुखार से पीड़ित मिले. यह भी पढ़ें : मोदी सरकार बनने के बाद राजनीति में शुचिता आई, युवा आकर्षित हो रहे : भाजपा

वही सोमेश्वर हाई स्कूल में 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें 14 बच्चे बीमार मिले. ऐसे में स्कूल प्रबंधन को गंभीर बच्चों को घर पर ही आराम करने के निर्देश दिए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).