देश

जमीन विवाद को लेकर सगे मामाओं ने भांजी पर फेंका तेजाब, पीड़िता बुरी तरह से झुलसी

यूपी के बरेली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो सगे मामाओं ने जमीनी झगड़े की वजह से अपनी सगी भतीजी पर तेजाब फेंक दिया. ये मामला इज्जतनगर के पटेल नगर का है. लड़की आइएएस की तैयारी कर रही थी...

जमीन विवाद को लेकर सगे मामाओं ने भांजी पर फेंका तेजाब, पीड़िता बुरी तरह से झुलसी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

यूपी (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो सगे मामाओं ने जमीनी झगड़े की वजह से अपनी सगी भतीजी पर तेजाब फेंक दिया. ये मामला इज्जतनगर के पटेल नगर का है. लड़की आइएएस की तैयारी कर रही थी. पटेल नगर की निवासी पूनम कनौजिया का आरोप है कि शाम करीब 8 बजे उसके मामा विनोद, अनिल और मामी ने मिलकर उस पर तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वो कोचिंग से घर वापस आ रही थी. तभी बीच रास्ते में रोक कर उस पर तेजाब डाल दिया.

लड़की की गर्दन का निचला हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है. लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद, मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने मामा भतीजे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक जमीन के टुकड़े के लिए मामा ने अपनी सगी भतीजी की जान लेने की कोशिश की. पुलिस अब तक आरोपी मामाओं को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खतरनाक बाप, 3 साल के बच्चे पर सुपारी देकर गुंडों से फेंकवाया तेजाब...फिर जो हुआ

बच्चियों और महिलाओं के साथ एसिड अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आए दिन मनचले लड़कों और जमीन जायदाद की वजह से उन पर एसिड अटैक के कई मामले सामने आए. कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 21 साल की लड़की पर दिन दहाड़ें केमिकल से हमला किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सोनू है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. खबरों की मानें तो आरोपी सोनू लड़की का दोस्त है जिसने उसको पहले मिलने के लिए बुलाया और बाद में चेहरे पर केमिकल फेंका.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).