देश

Uttar Pradesh: बच्चे की हत्या के आरोप में महिला पर एनएसए के तहत मामला दर्ज

दो साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में 40 वर्षीय एक महिला पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला पार्वती मई से जेल में है. पार्वती ने कथित तौर पर बच्चे(रितेश) का अपहरण कर लिया था और उसे बंदी बना लिया था.

Uttar Pradesh: बच्चे की हत्या के आरोप में महिला पर एनएसए के तहत मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 18 जून : दो साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में 40 वर्षीय एक महिला पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला पार्वती मई से जेल में है. पार्वती ने कथित तौर पर बच्चे(रितेश) का अपहरण कर लिया था और उसे बंदी बना लिया था.

लड़के के माता-पिता से फिरौती की रकम मांगी गई थी, जिसका भुगतान नहीं करने पर महिला ने बच्चे की हत्या कर दी और उसके अंगों को काटकर जंगल में फेक दिया. पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद सोनाहा पुलिस सीमा में घने इलाकों से क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दो युवकों की मौत

क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय कुशवाहा ने कहा, "दरियापुर के जंगलों में एक बोरी में क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद आरोपी के साथी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, मकसद स्पष्ट नहीं है और हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अभी भी बरामद नहीं किय जा सका है." उन्होंने कहा कि रितेश के पिता से मांगी गई फिरौती नहीं मिलने के बाद पार्वती ने बच्चे की हत्या की साजिश रची.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).