उत्तर प्रदेश: स्कार्पियो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत
उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक वाहन ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन युवकों की मौत हो गई.
उन्नाव: उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक वाहन ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन युवकों की मौत हो गई. मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक अपने घर जा रहे थे तभी लखनऊ की ओर से आ रहे एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
पुलिस में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. टक्कर देने वाली गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस सूचना के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के छोटी पड़रिया मजरे भौली निवासी जय सिंह :20:, विश्वनाथ :24: व छोटू :22: एक ही मोटरसाइकिल से नवाबगंज से वापस अपने घर भौली जा रहे थे तभी स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

