देश

Uttar Pradesh: नया फोन खरीदने के लिए पैसे देने से किया इनकार, बेटे ने मां को गला घोटकर मारा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए उसे पैसे नहीं दिए. बाद में आरोपी ने अपने पिता को महिला की हत्या की जानकारी दी. घटना जिले के सरधना तहसील के मोहल्ला इस्लामाबाद में हुई.

Uttar Pradesh: नया फोन खरीदने के लिए पैसे देने से किया इनकार, बेटे ने मां को गला घोटकर मारा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए उसे पैसे नहीं दिए. बाद में आरोपी ने अपने पिता को महिला की हत्या की जानकारी दी. घटना जिले के सरधना तहसील के मोहल्ला इस्लामाबाद में हुई. पीड़िता की पहचान रेशमा के रूप में हुई है. हिंदी दैनिक हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपी के पिता अब्दुर्रहमान ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हत्या से इलाके में खलबली मच गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक रेशमा, मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली थी और अब्दुर्रहमान की दूसरी पत्नी थी. उनकी पहली पत्नी बच्चों के साथ दूसरे घर में रहती है. मंगलवार दोपहर रेशमा के सौतेले बेटे खिज्र उसके पास आया और 10 हजार रुपये की मांग की, लेकिन पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं. इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया. यह भी पढ़ें: नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर की मां की हत्या, शराब पीकर करता था मारपीट

जब यह घटना घटी तब अब्दुर्रहमान रामतालिया में अपने क्लिनिक बैठे थे, इसके बाद आरोपी अपने पिता के क्लिनिक में पहुंचा और उसे हत्या की जानकारी दी और फरार हो गया. पिता ने अपने बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. अब्दुर्रहमान ने कहा कि उनका बेटा बुरी संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया है. उन्होंने कहा कि जब वह गुस्से में होता है तो अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).