PM Modi in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम के मुरीद हुए पीएम मोदी, वाराणसी दौरे पर कही यह 7 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 जुलाई) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने काशी को 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दी. इसमें जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर भी शामिल हैं. विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की.

पीएम मोदी और सीएम योगी (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज (15 जुलाई) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने काशी को 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दी. इसमें जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर भी शामिल हैं. विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जमकर तारीफ की. उन्होंने सीएम योगी की अगुवाई में कोरोना वायरस के खिलाफ उत्तर प्रदेश की लड़ाई को अभूतपूर्व करार दिया. साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था के हित में उठाये गए योगी सरकार की पहलों की भी खूब सराहना की.

पीएम मोदी ने आज बीएचयू में 100 बिस्तरों वाले एमसीएच विंग, गोदौलिया में एक बहु–स्तरीयपार्किंग, गंगा नदी में पर्यटन के विकास के लिए रो-रो नौकाओं और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्गपर तीन लेन वाले फ्लाईओवर पुल समेत विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं एवं कार्यों का उद्घाटन किया. लगभग 744 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री लगभग 839 करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों की आधारशिला भी रखी. इनमें सेंटर फॉर स्किल एंड टेक्निकल सपोर्ट ऑफ सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), जल जीवन मिशन के तहत 143 ग्रामीण परियोजनाएं और कारखियांव में आम एवं सब्जी के लिए एकीकृत पैक हाउस शामिल हैं. साथ ही प्रधानमंत्री इंटरनेशनल को ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर - रुद्राक्ष का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने काशी को दी 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, जानें उनके संबोधन की अहम बातें-

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी दोपहर दो बजे बीएचयू के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का निरीक्षण करेंगे. प्रधानमंत्री कोविड की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ मुलाकात भी करेंगे.

Share Now

\