देश

Uttar Pradesh: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति, 15 मवेशी की मौत

यहां एक तालाब 11,000 केवी की लाइव ओवरहेड केबल टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति और 15 मवेशियों की मौत हो गई. घटना सोमवार को चितेरी गांव की है.

Uttar Pradesh: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति, 15 मवेशी की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 7 सितम्बर : यहां एक तालाब 11,000 केवी की लाइव ओवरहेड केबल टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति और 15 मवेशियों की मौत हो गई. घटना सोमवार को चितेरी गांव की है. बिजली का झटका लगने और गंभीर रूप से झुलसने वाले व्यक्ति को मुरादाबाद के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बिजली के तार गिरने के बाद तेज आवाज सुनकर ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े. उन्होंने तालाब में तैरते हुए आदमी और मवेशियों के शवों को पाया. पुलिस टीम भी मौके पर गई. मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : COVID-19: यूपी के 28 जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्त, सीएम योगी ने टीम-09 को दिए दिशा-निर्देश

इस बीच आक्रोशित ग्रामीण एकत्र हो गए और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 'लापरवाही' के लिए कार्रवाई की मांग की. बाद में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. कुंदरकी स्टेशन हाउस ऑफिसर संदीप कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "30 वर्षीय इमरत अली ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मामले की जांच चल रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).