Uttar Pradesh: मथुरा में नाबालिग रूसी मूल के लड़के के साथ यौन उत्पीड़न
मथुरा जिले के एक अपार्टमेंट में अपने पिता के साथ रहने वाले रूसी मूल के सात वर्षीय लड़के का कथित तौर पर एक अन्य नाबालिग ने यौन उत्पीड़न किया है.
मथुरा, 7 सितम्बर : मथुरा जिले (Mathura District) के एक अपार्टमेंट में अपने पिता के साथ रहने वाले रूसी मूल के सात वर्षीय लड़के का कथित तौर पर एक अन्य नाबालिग ने यौन उत्पीड़न किया है. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर से अब तक लड़के के साथ तीन बार यौन उत्पीड़न किया गया.
लड़के के माता-पिता कुछ साल पहले अलग हो गए थे और लड़का अपने पिता के साथ रहता है, जिसने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कहा कि पीड़ित कथित आरोपी, एक 13 वर्षीय स्थानीय लड़के से एक आश्रम में मिला, जहां वे सप्ताहांत के दौरान मनोरंजक गतिविधियों के लिए जाते थे. यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिग के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

