देश

उत्तर प्रदेश के बागपत में पति बना हैवान, नल के हैंडल से पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत में पति बना हैवान, नल के हैंडल से पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत में पति बना हैवान, नल के हैंडल से पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) में एक शख्स ने कथित रूप से नल के हैंडल से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी.  शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना बागपत जिले के वाजिदपुर गांव की है. मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई है. उसके पति धीरज ने नल के हैंडल से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. नीलम ने पांच साल पहले धीरज से शादी की थी.

रिपोर्टों के अनुसार, दंपति के बीच सोमवार को किसी घरेलू मुद्दे पर बहस हो गई, तभी धीरज ने कथित तौर पर नल के हैंडल का इस्तेमाल अपनी पत्नी को मारने के लिए किया. पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और अन्य स्थानीय लोग दंपति के घर पहुंचे और आरोपी पति को पकड़ लिया. यह भी पढ़े: Indore : डबल मर्डर से हड़कंप, सिपाही और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया. सर्कल ऑफिसर (सीओ) आलोक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).