देश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पागल सांड का आतंक, 1 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है. एक पागल सांड रविवार को पागलों की तरह सड़क पर घूम रहा था. उसके सामने जो भी आता था. उसे वह दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगता था. इस घटना में सांड ने एक युवक को इस कदर से दौड़ा- दौड़ा कर मारा की युवक की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पागल सांड का आतंक, 1 की मौत, कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits YouTube)

लखनऊ: अब तक आपने चोर और बदमाशों के आतंक के बारे में सुना होगा. लेकिन शायद ही किसी सांड के आतंक के बारे में सुना होगा कि उसके पागल हो जाने पर राह चलते लोगों की जान लेने पर उतारू  हो जाए. लेकिन ऐसा हुआ है. मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है. एक पागल सांड रविवार को पागलों की तरह सड़क पर घूम रहा था. उसके सामने जो भी आता था. उसे वह दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगता था. इस घटना में सांड ने एक युवक को इस कदर से दौड़ा- दौड़ा कर मारा की युवक की मौत हो गई.

मेरठ के मुंडाली थाने से मिली जानकारी की मुताबिक घटना रविवार रात की है. गढ़मुक्तेश्वर रोड स्थित मुंडाली क्षेत्र के भगवानपुर चट्टावन गांव में एक पागल सांड रात में घुस आया. इसके बाद वह राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाने लगा. इस घटना में एक युवक के पेट में सांड का सींग घुस जाने से उसकी मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल भी हुए है. यह भी पढ़े: यह भी पढ़े: भोपाल: भैंस को पत्थर मारना गांव वालों को पड़ा महंगा, एक युवक की गई जान

घटना के बाद इसकी जानकरी मुंडाली पुलिस स्टेशन को मिलाने के बाद वह आनन- फानन में मौके वारदात पर पहुंचने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर किसी तरह से पागल सांड को रस्सी से बांधकर पकड़ने में कामयाब हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).