Uttar Pradesh: अलीगढ़ के इंटर कॉलेज में घुसा तेंदुआ, छात्र पर किया हमला (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छर्रा इलाके से तेंदुए के आतंक की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां कॉलेज में घुसकर तेंदुए ने एक छात्र पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि तेंदुए के हमले में छात्र को चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात है कि वो इस हमले में बाल-बाल बच गया.
अलीगढ़: देश के कई इलाकों से अक्सर तेंदुए (Leopard) के आतंक की खबरें सुनने या देखने को मिलती हैं. जो रिहायशी इलाकों में घुसकर किसी न किसी इंसान पर हमला करके उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ जिले (Aligarh) के छर्रा इलाके (Chharra) से तेंदुए के आतंक की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां कॉलेज में घुसकर तेंदुए ने एक छात्र पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि तेंदुए के हमले में छात्र को चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात है कि वो इस हमले में बाल-बाल बच गया.
इस घटना के वीडियो को अनुजा जैसवाल ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे कक्षा दस के एक छात्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया. छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
देखें वीडियो-
#watch: A student of class X was attacked by a #leopard while he was entering his class at Chaudhary Nihal Singh inter college in #Aligarh’s Chharra area around 8:30 am today. The student has been sent to a hospital for treatment. Rescue operation in on. pic.twitter.com/za1Iee7fSJ
— Anuja Jaiswal (@AnujaJaiswalTOI) December 1, 2021
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने मुझे बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक तेंदुआ कॉलेज में घुस आया. कॉलेज की ओर से जिला वन अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: तेंदुआ मृत पाए जाने के बाद 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने आगे कहा कि एक छात्र को तेंदुए के हमले में चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है. छात्र की हालत पूरी तरह से स्थिर है, घबराने की कोई बात नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

