देश

Uttar Pradesh: दहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हा शादी छोड़कर हो गया फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां दहेज में बाइक न मिलने के कारण दूल्हा शादी से भाग गया. घटना कानपुर के शरीफापुर गांव की है.

Uttar Pradesh: दहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हा शादी छोड़कर हो गया फरार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pxfuel)

कानपुर, 12 जून : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां दहेज में बाइक न मिलने के कारण दूल्हा शादी से भाग गया. घटना कानपुर के शरीफापुर गांव की है. यहां एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 144 जोड़े शामिल हुए. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री धरम पाल सिंह भी मौजूद रहे.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दूल्हा एक गिलास पानी लेने के बहाने एक मिनट के लिए मंडप से निकला और विवाह स्थल से गायब हो गया. जब वह नहीं लौटा तो उसे काफी ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. बाद में लड़की की मां ने अधिकारियों को बताया कि दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग की थी. यह भी पढ़ें : शांति भंग करने वालों के खिलाफ ‘बुलडोजर’ मॉडल का इस्तेमाल करने को तैयार हैं: भाजपा नेता

एक अधिकारी ने कहा, "जब दुल्हन ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसकी ये मांग पूरी न होने की बात बतायी, तो दूल्हे ने बाहर निकलने की योजना बनाई और भाग गया."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).