Uttar Pradesh: मेरठ में शक के आधार पर पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या की
यहां के भवनपुर इलाके में शक के अधार पर एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी.
मेरठ (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल: यहां के भवनपुर इलाके (Bhawanpur Area) में शक के अधार पर एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पीड़िता 28 वर्षीय मीनाक्षी सिंह (Meenakshi Singh) सात महीने की गर्भवती थी और अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं. उनके साथ पीड़िता का पति गजराज सिंह भी ठहरा हुआ था.
यह घटना सप्ताहांत में हुई. दंपति द्वारा किसी बात पर झगड़े के बाद गजराज ने कथित रूप से उसका गला घोंट दिया. इस घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए थे. परिवार के अनुसार, गजराज, मीनाक्षी का दूसरा पति था. उन्होंने दो साल पहले शादी की थी और बेटी उनकी पहली शादी से थी. यह भी पढ़ें : UP: वाराणसी के सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़, COVID नियमों को ताक पर रखकर की खरीददारी
पुलिस ने दावा किया कि गजराज को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "हमने उन्हें टी.पी नगर इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया है. उसे शक था कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि उनके शक का आधार क्या था."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

