UP: रात में घर जाते समय दलित लड़के से 3 युवकों ने किया कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी, सभी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी जिले (Amethi District) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रात में घर जाते समय एक दलित युवक को तीन लोगों ने अगवा कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी जिले (Amethi District) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रात में घर जाते समय एक दलित युवक को तीन लोगों ने अगवा कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया. पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के कस्बे से संबंधित बताया जा रहा है. युवक पीपरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: नवयुवक से दुर्व्यवहार के कारण कलेक्टर रणबीर शर्मा को सस्पेंड करने के निर्देश: सीएम भूपेश बघेल
पीड़ित युवक की तरफ से रामगंज पुलिस स्टेशन में दी गई तहरीर में घटना 16 अक्टूबर की रात की है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह रात में दस बजे अपने घर पर आ रहा था. वह अपने घर पहुंचता की रास्ते में ही बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया. वह इसका विरोध किया, लेकिन उन्होंने उसकी एक भी नहीं सुनी और उसे रामगंज बाजार ले आए. जहां उसकी पिटाई करने के बाद तीनों युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया.
पुलिस की तहरीर में पीड़ित युवक ने बताया कि वह दर्द से कराहता रहा आरोपियों से गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक भी न सुनी. वहीं, आरोपियों ने कुकर्म की घटना को अंजाम देने के बाद किसी से कुछ बताने पर दलित युवक को जान से मारने की धमकी भी दी और युवक को कराहते हुए वही छोड़कर चले गए. अमेठी के सीओ अर्पित कपूर के अनुसार पीड़ित लड़के की शिकायत के बाद तीनों आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2021 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

