COVID Curfew in UP: उत्तर प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू दो दिन बढ़ाया गया, 6 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ''उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे और आवागमन पर रोक रहेगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मद्देनजर कर्फ्यू को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. कोरोना कर्फ्यू (COVID Curfew) जो मंगलवार सुबह तक था उसे बढ़ाकर गुरुवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) ने बताया कि ''उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे और आवागमन पर रोक रहेगी. Madhya Pradesh Curfew: भोपाल में कोरोना कर्फ्यू 10 मई तक बढ़ा दिया गया.

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी है. इससे पहले आंशिक तौर पर लगाए कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह समाप्त हो रही थी. लेकिन नए आदेश के बाद अब मंगलवार और बुधवार को भी कर्फ्यू जारी रहेगा.

यूपी में बढ़ता कोरना संकट

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक और निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. इस दौरान सिमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी और राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी. पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी.

30,983 नए केस 

उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 30,983 नए केस आए और संक्रमण से 290 मरीजों की मौत हो गई. अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 290 संक्रमितों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि राज्य में 30,983 नये मरीज पाये जाने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है. राज्य में मिले 30,983 संक्रमितों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 36,650 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट