यूपी: गाजियाबाद के होटल में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड की कोशिश, लड़की की मौत- लड़के की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Uttar Pradesh) से एक प्रेमी जोड़े द्वारा सुसाइड करने को लेकर खबर है. खबरों के अनुसार ये दोनों प्रेमी जोड़े का शादी होना था. लेकिन दहेज को लेकर बीच में इनकी शादी टूट जाने से परिवार से नाराज होकर दोनों ने गाजियाबाद (Ghaziabad) के सुभम होटल (Subham Hotel) में शुक्रवार को जाकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Uttar Pradesh) से एक प्रेमी जोड़े द्वारा सुसाइड करने को लेकर खबर है. खबरों के अनुसार ये दोनों प्रेमी जोड़े का शादी होना था. लेकिन दहेज को लेकर बीच में इनकी शादी टूट जाने से परिवार से नाराज होकर दोनों ने गाजियाबाद (Ghaziabad) के सुभम होटल (Subham Hotel) में शुक्रवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना में पूजा सिंह (Pooja Singh) नाम की प्रेमिका की मौत हो चुकी है वहीं प्रेमी जिसका नाम सुबोध कांत (Subodh Kant) है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
प्राप्त जानकरी के अनुसार पूजा दिल्ली की रहने वाली है और प्रेमी जोड़ा सुबोध गाजियाबाद का रहने वाला है. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहतें थे. परिवार की तरह से शादी की तारीख भी तय हो गई थी. लेकिन बीच में लड़के की पिता पूजा के परिवार वालों की तरह से दहेज़ को लेकर कुछ ज्यादा ही मांग करने लगे और उनकी मांग नहीं पूरी करने पर उन्होंने रिश्ते को तोड़ दिया था. लेकिन पूजा और सुबोध दोनों इस बीच भी एक दूसरे से मिलते रहे और घटना से एक दिन पहले सुबोध पूजा के घर जाकर उसे कहीं घुमाने लेकर जाने को कहकर लिवा गया और सुभम होटल में दोनों ने जहर खा लिया. यह भी पढ़े: यूपी: प्रेमी से प्यार में धोखा खाने के बाद युवती ने की आत्महत्या
इसकी सूचना होटल के कर्मचारियों को मिलने के बाद होटल में कुछ समय के लिए हडकंप मच गया. जिसके बाद इसकी सूचन स्थानीय पुलिस को दी गई. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस दोनों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर पूजा की मौत हो गई. जबकि सुबोध की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गुई है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले पर दोनों परिवार की तरह से अब तक किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

