उत्तर प्रदेश: कोरोनावायरस पर भ्रम दूर करने के लिए आयोजित हुआ चिकन मेला
चिकन की एक फुल प्लेट मात्र 30 रुपये में- यह सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन गोरखपुर में चिकन प्रेमियों का यह सपना सच हो गया, जब पॉल्ट्री फार्म एसोसिएशन ने शनिवार को यहां चिकन मेला का आयोजन किया.
चिकन की एक फुल प्लेट मात्र 30 रुपये में- यह सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन गोरखपुर में चिकन प्रेमियों का यह सपना सच हो गया, जब पॉल्ट्री फार्म एसोसिएशन ने शनिवार को यहां चिकन मेला का आयोजन किया. एसोसिएशन ने यह आयोजन उन अफवाहों को खारिज करने के लिए किया था जिनके अनुसार, पक्षियों से कोरोनावायरस फैलता है. पॉल्ट्री फॉर्म एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस के डर से लोगों ने पिछले एक महीने से चिकन खाना बंद कर दिया था.
उन्होंने कहा, "हमने इस मेले का आयोजन किया, जिसमें हमने लोगों को चिकन खाने के लिए बुलाया. हम उन्हें बताना चाहते थे कि कोरोनावायरस चिकन, मटन या मछली खाने से नहीं होता. मेला के लिए हमने लगभग एक हजार किलोग्राम चिकन पकाया और पूरा स्टॉक खत्म हो गया."
यह भी पढ़ें- चीन के बाद कोरोनावायरस का कहर ईरान में, मरने वालों की संख्या 34 हुई
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित चिकन मेला में भारी संख्या में भीड़ आई और इसके कारण रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क घंटों तक बंद रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2020 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

