उत्तर प्रदेश: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 18 घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में रविवार यानि आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और कार के आपस में टकरा जानें से पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं इस भीषण दुर्घटना में 18 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए. घायलों को इलाज के लिए कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और कार की टक्कर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) शहर में रविवार यानि आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर एक निजी बस और कार के आपस में टकरा जानें से पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं इस भीषण दुर्घटना में 18 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए. घायलों को इलाज के लिए कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे.

बता दें कि बस में सवार सभी यात्री बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) से राजधानी दिल्ली (Delhi) जा रहे थे. कामगार और प्रवासी श्रमिकों से भरा यह बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते वक्त कन्नौज के सौरिख (Saurikh) के करीब सामने खड़ी एक लग्जरी कार से तेज रफ्तार में टकरा गई. इस भीषण टक्कर में दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिर गई थीं.

यह भी पढ़ें- बिहार: पटना-गया सेक्शन पर आज जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन से टकराई कार, दुर्घटना में 3 की मौत

इस भीषण दुर्घटना के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को तुरंत इस खबर की सुचना दी. खबर की सुचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर सौरिख थाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Next CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज, नए सीएम के चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया BJP का केंद्रीय पर्यवेक्षक

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट