Uttar Pradesh: बहन के अफेयर से नाराज था भाई, उठाया ये घिनौना कदम
उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद में 15 वर्षीय बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज 17 वर्षीय भाई ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या कर दी.
फरु खाबाद, 24 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फरु खाबाद में 15 वर्षीय बहन के प्रेम-प्रसंग (love affairs) से नाराज 17 वर्षीय भाई ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या कर दी. किशोरी ने लड़के के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद भाई उसकी जान का दुश्मन बन बैठा. फरु खाबाद के पुलिस अधीक्षक ए.के. मीणा ने कहा कि लड़के ने अपनी बहन की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
चूंकि कथित आरोपी एक किशोर है, इसलिए उसे बुधवार को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा. किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन को कई बार लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं थी. यह भी पढ़ें : Nikita Tomar murder case: निकिता तोमर मर्डर केस में फरीदाबाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तौसीफ और उसके दोस्त रेहान को ठहराया दोषी
मंगलवार को भाई-बहन के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस हुई और भाई ने बाद में लड़की को अपने घर के पिछवाड़े में बुलाया जहां उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली. लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और कमलगंज पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

