देश

Uttar Pradesh: विग पहने दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार

एक दुल्हन ने शादी के दिन दूल्हे को विग पहने देखकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया. घटना बुधवार रात इटावा जिले के भरथना इलाके की है. दूल्हे अजय कुमार को बिना शादी किए घर लौटना पड़ा.

Uttar Pradesh: विग पहने दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार
(Photo Credit : Pixabay)

इटावा, 25 फरवरी : एक दुल्हन ने शादी शादी के दिन दूल्हे को विग पहने देखकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया. घटना बुधवार रात इटावा जिले के भरथना इलाके की है. दूल्हे अजय कुमार को बिना शादी किए घर लौटना पड़ा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयमाला समारोह चल रहा था, दुल्हन ने देखा कि अजय बार-बार अपने सेहरे को सही कर रहा था. किसी ने दुल्हन को बताया कि दूल्हा गंजा है और सिर पर विग लगाए हुए है. दुल्हन बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ी. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: बागपत में दिनदहाड़े प्रेमी ने चाकू मारकर लड़की की हत्या की, किया आत्मसमर्पण

बाद में जब उसे होश आया तो उसने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. उसके परिवार से कोई भी उसे मना नहीं सका और बारात अंत में दुल्हन के बिना लौट आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).