देश

यूपी: बीजेपी नेता भुक्कल नवाब ने की घोषणा, कहा- रक्षा बंधन के दिन गायों को बांधेंगे राखी

रतीय जनता पार्टी नेता भुक्कल नवाब ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को रक्षा बंधन के त्योहार पर गायों को राखी बांधेंगे

यूपी: बीजेपी नेता भुक्कल नवाब ने की घोषणा, कहा- रक्षा बंधन के दिन गायों को बांधेंगे राखी
प्रतीकात्मकत तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP ) नेता भुक्कल नवाब (Bukkal Nawab) ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को रक्षा बंधन के त्योहार पर गायों को राखी बांधेंगे. नवाब ने एक बयान में कहा कि लखनऊ के कुबियाघाट क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में पुरुष और महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब इस तरह का आयोजन होगा.उन्होंने कहा, "हम गुरुवार को रक्षा बंधन के अवसर पर गऊ पूजा कर उन्हें राखी बांधेंगे."उन्होंने कहा कि यह आयोजन मनुष्य और गायों के बीच के बंधन को रेखांकित कर गोहत्या के खिलाफ जागरूकता पैदा करेगा.

भुक्कल नवाब ने पिछले साल भाजपा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। अब वह राज्य विधान परिषद में भाजपा के सदस्य हैं. वह खुद को हनुमान भक्त बताते हैं और विशेष अवसरों पर हनुमान मंदिर में प्रार्थना करते भी दिखते हैं. बता दें कि पूरे देश में गुरुवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाने वाला है. इस खास त्योहार पर बहन अपने भाई को राखी बांधती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).