उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मिली एक किशोरी की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के बाहरी इलाके में एक 10 वर्षीय किशोरी की सड़ी-गली लाश मिलने की जानकारी सामने आई है. 8 नवंबर से लापता इस लड़की का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गुरुवार की शाम को गोसाईंगंज क्षेत्र में पाया गया था. शव के बाएं पैर को शायद किसी जंगली जानवर ने खा लिया था

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

लखनऊ (Lucknow) के बाहरी इलाके में एक 10 वर्षीय किशोरी की सड़ी-गली लाश मिलने की जानकारी सामने आई है. 8 नवंबर से लापता इस लड़की का शव (Dead Body) उसके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गुरुवार की शाम को गोसाईंगंज क्षेत्र में पाया गया था. शव के बाएं पैर को शायद किसी जंगली जानवर ने खा लिया था. पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शव को देखकर उन्हें सूचना दी, लेकिन वे शव की पहचान नहीं कर पाए.

वहीं पीड़ित परिवार ने बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने लड़की के भाई को बुलाया, जिसने अपनी बहन की पहचान उसके लाल फ्रॉक से की. लड़की के पिता की एक मीट की दुकान है.

यह भी पढ़ें: इस सिंगर की सड़क हादसे में हुई मौत, गंभीर रूप से घायल पति का अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने का भी खुलासा हुआ है. लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा, "पोस्टमार्टम जांच की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि लड़की की मौत गला घोंटने के कारण एक सप्ताह पहले हो चुकी है. वहीं रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के सबूत नहीं मिले."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल