Minor Girl Raped in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिक से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, अन्य 2 की तलाश जारी
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चार लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और पूरी घटना को वीडियो में रिकॉर्ड किया गया.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप (Minor Girl Gang Rape) का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चार लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और पूरी घटना को वीडियो में रिकॉर्ड किया गया. पुलिस अधीक्षक (SP) रवींद्र कुमार कुमार ने कहा कि लड़की के साथ आरोपियों ने मारपीट और बलात्कार किया.
इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अपराध के दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. "घटना थाना सर्वोदय नगर के अधिकार क्षेत्र में घटी. एसपी रवींद्र कुमार कुमार ने बताया, नाबालिग के पिता ने पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. हमने जांच की और तीन ज्ञात और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें | उत्तर प्रदेश: मां और भाई की हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी को पुलिस हिरासत में घर पर रहने की मिली अनुमति, पुलिसकर्मी किए गए तैनात.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार दोपहर में फोटो खिंचवाने के लिए जा रही थी. पुलिस ने गैंगरेप, मारपीट, पाक्सो एक्ट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया. पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
एसपी ने आगे कहा कि चार अज्ञात व्यक्तियों को पीड़िता द्वारा आरोपी बनाया गया था. उन्होंने कहा, "हमने मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. आगे की जांच जारी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

