देश

उत्तर प्रदेश: कलयुगी पिता ने काटा अपनी ही दूध पीती बच्ची का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दरिंदे पिता ने 6 माह की दुधमुंही बेटी के गले पर चाकू से वार कर दिया. जख्मी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चाकू से कई वार किए जाने से बच्ची का गला और हाथ कट गया.

उत्तर प्रदेश: कलयुगी पिता ने काटा अपनी ही दूध पीती बच्ची का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में एक दरिंदे पिता ने 6 माह की दुधमुंही बेटी के गले पर चाकू से वार कर दिया. जख्मी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चाकू से कई वार किए जाने से बच्ची का गला और हाथ कट गया. इस झकझोर देने वाली घटना की जानकारी जिसे भी मिली, उसके रोंगटे खड़े हो गए.  सभी उस दरिंदे पिता को कोसते नजर आए. पुलिस ने बच्ची के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

मुरादाबाद के मोहल्ला ठाकुरान का रहने वाला सज्जाद (Sajjad) का रविवार रात अपनी पत्नी गुलफ्शां से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.  इसके बाद दरिंदे ने गुस्से में आकर अपनी ही 6 माह की बेटी आयत नूर पर सब्जी काटने वाली छुरी से कई वार कर दिए.

इस हमले में बच्ची का गला और हाथ कट गया. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता को नशे की लत है. वहीं बच्ची के जख्मी होने के बाद मां सदमे में है. जिला अस्पताल के चिकित्सक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के गले की फोकल नस कट गई है, जिससे उसके अब बोलने की संभावना कम रह गई है. यह भी पढ़ें: बिहार: दिनदहाड़े बैंककर्मी की चाकू से गोदकर हत्या, दहशत में लोग

सीओ (बिलारी) वीरपाल सिंह ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के ठाकुरान मोहल्ले में सज्जाद ने अपनी 6 माह की बच्ची पर सब्जी काटने वाली छुरी से हमला कर दिया. बच्ची को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया. बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).