शर्मनाक: सलारपुर में 8 वर्षीय मासूम की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सलारपुर क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी. जी हां क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसके बाद हत्या का मामला सामने आया है. ANI न्यूज की खबर के अनुसार इस दर्दनाक घटना को अंजाम एक 19 वर्षीय व्यक्ति ने दिया. आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सलारपुर (Salarpur) क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी. जी हां क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसके बाद हत्या का मामला सामने आया है. ANI न्यूज की खबर के अनुसार इस दर्दनाक घटना को अंजाम एक 19 वर्षीय व्यक्ति ने दिया. आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं नन्ही बच्ची को बाल पीजीआई अस्पताल (Child PGI Hospital) में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया.
इस मामले में गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के डीसीपी संकल्प शर्मा (DCP Sankalp Sharma) ने कहा कि बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बच्ची का पड़ोसी है. पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. मासूम बच्ची सलारपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में गंभीर अवस्था में मिली थी. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
A 19-year-old man arrested on charges of rape and murder of a 8-year-old girl in Salarpur. The 8-year-old girl passed away during treatment at the Child PGI Hospital: Deputy Commissioner of Police (DCP) Zone-1 Gautam Budh Nagar Sankalp Sharma
— ANI UP (@ANINewsUP) April 5, 2020
यह भी पढ़ें- झारखंड: दुमका में किशोरी से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले हाल ही में राज्य की राजधानी लखनऊ में एक युवक और उसकी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या की खबर सामने आई थी. खबर के अनुसार युवक जिसका नाम अब्दुल करीम था वह चोरी छिपे रात में अपनी नाबालिक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया था. इसी दौरान लड़की के घर वालों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

