देश

Uttar Pradesh: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से 8 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश की राजधानी के आलमबाग इलाके में आठ ऑटोरिक्शा चालकों के एक समूह ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से 8 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

लखनऊ, 28 सितम्बर : उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी के आलमबाग इलाके में आठ ऑटोरिक्शा चालकों के एक समूह ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सामूहिक दुष्कर्म के नौ आरोपियों में से चार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक महिला समेत पांच अन्य फरार हैं.

खबरों के मुताबिक, एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की बेटी 23 सितंबर को लापता हो गई थी और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. 24 सितंबर को आलमबाग थाने से उनके पास फोन आया और वहां उन्होंने अपनी बेटी को घायल और फटे कपड़ों में पाया. इसके बाद उसने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. महिला ने अपने पिता को बताया कि पुरुषों के एक समूह ने उसे घर छोड़ने का वादा करते हुए एक ऑटोरिक्शा में बैठने के लिए कहा था. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पालघर में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, अपराधी की तलाश जारी

इसके बजाय, उसे आलमबाग में रेलवे कॉलोनी ले जाया गया जहां आठ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पिटाई की. वहां एक महिला भी थी. इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर इन लोगों का पता लगाया गया और सोमवार को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).