Uttar Pradesh: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेल टैंकर से कार की भिडंत, 7 लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर नौझील पुलिस स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक तेल टैंकर और कार में टक्कर के बाद सात लोगों की मौत हो गई.
मथुरा, 24 फरवरी : यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर नौझील पुलिस स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक तेल टैंकर और कार में टक्कर के बाद सात लोगों की मौत हो गई.मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर (Gaurav Grover) ने कहा, "यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार के तेल टैंकर से टकराने के बाद दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई."
एसएसपी ने कहा, "तेल टैंकर आगरा की ओर जा रहा था.प्रारंभिक जांच के अनुसार, टैंकर डिवाइडर से टकरा गया.टक्कर के दौरान टैंकर और डिवाइडर के बीच एक कार आ गई.कार में सवार सभी लोग मारे गए. यह भी पढ़ें : Bihar: अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में 50 लाख रुपये के साथ 4 गिरफ्तार
मृतकों के परजिनों को सूचित कर दिया गया है." शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

