देश

Shravasti Road Accident: यूपी के श्रावस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, SUV और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत, 6 जख्मी; VIDEO

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती नेशनल हाइवे 730 पर SUV कर और टेम्पो के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 6 लोग जख्मी हुए हैं.

Shravasti Road Accident: यूपी के श्रावस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, SUV और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत, 6 जख्मी; VIDEO
(Photo Credits ANI)

Shravasti Road Accident: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती नेशनल हाइवे 730 पर SUV कर और टेम्पो के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 6 लोग जख्मी हुए हैं. यह भीषण हादसा थाना इकौना क्षेत्र के मोहनीपुर के पास हुआ है. आमने-सामने की टक्कर में दोनों गाड़ी में बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज जारी है.

हादसे के बाद की तस्वीरें भी सामने आई है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी तकी  SUV कार के साथ ही टेम्पों के पचखड़े उड़ गए गए हैं, वहीं हादसे के बाद  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं.

 श्रावस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा:

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि SUV कार की रफ्तार तेज थी. टेंपो के सामने आते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया,जिससे दोनों वाहनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर भीषण होने की वजह से कार व टेंपो दोनों सड़क किनारे गड्‌ढ़े में जा गिरे. हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचवाया. वहीं मृतकों के शव को बरामद कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).