देश

Uttar Pradesh: अंडरवियर चोरी के आरोप में शख्स ने चाकू मारकर की सहकर्मी की हत्या

एक चोरी हुआ अंडरवियर एक शख्स की हत्या की वजह बन गया, जब एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मी की सिर्फ इसलिए चाकू मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके सहकर्मी ने अंडरवियर चुराया था और फिर इसे पहन लिया था.

Uttar Pradesh: अंडरवियर चोरी के आरोप में शख्स ने चाकू मारकर की सहकर्मी की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

एक चोरी हुआ अंडरवियर एक शख्स की हत्या की वजह बन गया, जब एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मी की सिर्फ इसलिए चाकू मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके सहकर्मी ने अंडरवियर चुराया था और फिर इसे पहन लिया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना गुरुवार को कानपुर देहात में एक फैक्ट्री परिसर में हुई . मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है. विवेक और आरोपी अजय कमरा साझा करते थे.

खबरों के मुताबिक, जब अजय ने विवेक को अपना अंडरवियर पहने देखा तो वह भड़क उठा. अकबरपुर के सर्कल ऑफिसर संदीप सिंह ने कहा, "सहकर्मियों ने कहा कि अजय की इस मुद्दे पर विवेक के साथ तीखी बहस हुई. बाद में, उसने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और विवेक को बार-बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अजय फिर वहां से भाग गया." आंध्र प्रदेश में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, दूसरे शख्स से दोस्ती करने पर गुस्साए आरोपी ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट.

उसके सहकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यहां लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि विवेक के परिवार के सदस्यों को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है और वे कानपुर देहात पहुंचे हैं.

शव को ऑटोप्सी के लिए मोर्चरी भेजा गया है. उन्होंने कहा, "एक शिकायत के बाद, हमने अजय के खिलाफ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर भेजा गया है."

पुलिस फैक्ट्री के मालिक और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है कि वास्तव में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण ये हत्या हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).