देश

Tina Dabi Marriage: दोबारा शादी कर रहीं IAS टीना डाबी, इस अधिकारी संग लेंगी सात फेरे, सगाई की तस्वीरे हुई वायरल

आईएएस टीना डाबी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही है. टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी. 2020 में उन्‍होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.

Tina Dabi Marriage: दोबारा शादी कर रहीं IAS टीना डाबी, इस अधिकारी संग लेंगी सात फेरे, सगाई की तस्वीरे हुई वायरल
IAS टीना डाबी व आईएएस प्रदीप गवांडे (Photo Credits: Instagram)

Tina Dabi Weds Pradeep Gawande: राजस्थान कैडर की साल 2016 बैच की UPSC में प्रथम स्थान पाने वाली आईएएस टीना डाबी  (IAS Tina Dabi) एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही है.  UPSC टॉपर टीना 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे (IAS Pradeep Gawande) के साथ 22 अप्रैल को शादी करने वाली हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर सोमवार को अपनी सगाई की तस्वीरें अपलोड कर अपने फैंस को चौंका दिया. Sachin Tendulkar की बेटी Sara Tendulkar खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दे रही हैं टक्कर, ये Photos हैं सबूत

बताया जा रहा है कि शादी के पूरे फंक्‍शन जयपुर (Jaipur) के एक होटल में होंगे. टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान (IAS Athar Khan) से शादी की थी. दो साल बाद 2020 में उन्‍होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.

टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीरों को शेयर कर खुद अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलासा किया है. टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- 'वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो.'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई तस्वीरों में टीना लाल रंग की साड़ी पहने हुए और उनके मंगेतर प्रदीप गवांडे लाल रंग के कुर्ते पहने हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि टीना डाबी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित ब्यूरोक्रेट में से एक हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर तकरीबन 1.4 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी. 2020 में उन्‍होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. अतहर खान 2016 यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर थे. 2018 में दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

अतहर खान पहले राजस्‍थान में ही कार्यरत थे पर तलाक के बाद वह जम्‍मू-कश्‍मीर कैडर लेकर अपने राज्‍य चले गए. टीना डाबी मूलरूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं. पिछले साल उनकी बहन रिया डाबी ने 23 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. रिया सबसे कम उम्र में यूपीएससी क्लियर करने वाली कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).