देश

UP: योगी का ऐलान, आसमानी बिजली गिरने से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली गिरने से मरे लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

UP: योगी का ऐलान, आसमानी बिजली गिरने से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये
सीएम योगी (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 21 जुलाई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली गिरने से मरे लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राज्य में अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए.

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, बांदा से 4, फतेहपुर से 2 और बलरामपुर, चंदौली, बुलंदशहर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर और चित्रकूट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस सदस्यों ने जांच एजेंसियों के “दुरुपयोग” पर लोस में चर्चा के लिए कार्यस्थगन के नोटिस दिए

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मौतों पर दुख जताया और संबंधित जिलाधिकारियों को पीड़ित परिवारों को तत्काल चार-चार लाख रुपये मुहैया कराने का निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि घायलों को उचित उपचार मुहैया कराया जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).