UP Shocker: आश्रम में रहने वाली 52 वर्षीय महिला से गैंगरेप, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना दर्ज की गई है, जहां गोमती नगर पुलिस क्षेत्र में एक आश्रम में अनुयायियों द्वारा 52 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Uttar Pradesh Shocker:  उत्तर प्रदेश की राजधानी में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना दर्ज की गई है, जहां गोमती नगर पुलिस क्षेत्र में एक आश्रम में अनुयायियों द्वारा 52 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि, आश्रम के मुखिया ने उसकी मदद नहीं की और धमकी दी कि अगर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो जान से मार देंगे. शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर की शाम की है. प्राथमिकी के अनुसार, महिला एक संन्यासी के माध्यम से पिछले महीने आश्रम पहुंची, जिससे वह इस साल की शुरूआत में प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मिली थी. यह भी पढ़े: शर्मनाक: यूपी के बिजनौर में 9 साल की बच्ची से सगे चाचा ने किया रेप

पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि, "लखनऊ स्थित आश्रम में मुझे भोजन दिया गया और मैं बेहोश हो गई। जब मैं उठी, तो मैंने खुद को पूरी तरह से नग्न पाया और मेरा शरीर कांप रहा था.  चारों ने मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया था. जब मैंने आश्रम के मुखिया से शिकायत की, तो उसने मुझसे कहा कि अगर मैं जीना चाहती हूं तो चुप रहूं."

पूर्वी क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि, जांच के दौरान पुलिस को आश्रम की संपत्ति को लेकर कुछ विवाद से जुड़े एक अदालती मामले के बारे में पता चला. डीसीपी ने कहा कि, मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी.

इससे पहले, राज्य की राजधानी में एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी द्वारा 18 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल