UP Shocker: आश्रम में रहने वाली 52 वर्षीय महिला से गैंगरेप, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश की राजधानी में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना दर्ज की गई है, जहां गोमती नगर पुलिस क्षेत्र में एक आश्रम में अनुयायियों द्वारा 52 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया
Uttar Pradesh Shocker: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना दर्ज की गई है, जहां गोमती नगर पुलिस क्षेत्र में एक आश्रम में अनुयायियों द्वारा 52 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि, आश्रम के मुखिया ने उसकी मदद नहीं की और धमकी दी कि अगर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो जान से मार देंगे. शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर की शाम की है. प्राथमिकी के अनुसार, महिला एक संन्यासी के माध्यम से पिछले महीने आश्रम पहुंची, जिससे वह इस साल की शुरूआत में प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मिली थी. यह भी पढ़े: शर्मनाक: यूपी के बिजनौर में 9 साल की बच्ची से सगे चाचा ने किया रेप
पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि, "लखनऊ स्थित आश्रम में मुझे भोजन दिया गया और मैं बेहोश हो गई। जब मैं उठी, तो मैंने खुद को पूरी तरह से नग्न पाया और मेरा शरीर कांप रहा था. चारों ने मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया था. जब मैंने आश्रम के मुखिया से शिकायत की, तो उसने मुझसे कहा कि अगर मैं जीना चाहती हूं तो चुप रहूं."
पूर्वी क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि, जांच के दौरान पुलिस को आश्रम की संपत्ति को लेकर कुछ विवाद से जुड़े एक अदालती मामले के बारे में पता चला. डीसीपी ने कहा कि, मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी.
इससे पहले, राज्य की राजधानी में एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी द्वारा 18 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

