UP Shocker: रिश्तेदारों के तानों से परेशान महिला ने गर्भवती होने का किया झूठा नाटक, प्लास्टिक की गुड़िया को बताया बच्चा
यूपी के इटावा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के ताने से तंग आकर गर्भवती होने का झूठा नाटक किया.
इटावा (यूपी), 10 नवंबर : यूपी के इटावा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के ताने से तंग आकर गर्भवती होने का झूठा नाटक किया. महिला 'गर्भावस्था' के छठे महीने में ही पेट में दर्द की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई और दावा किया कि उसने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो एक प्लास्टिक की गुड़िया के रूप में सामने आया.
मामला तब सामने आया जब सीएचसी के डॉक्टर ने कहा कि यह असली बच्ची नहीं बल्कि प्लास्टिक की गुड़िया है. डॉक्टर ने गर्भावस्था से संबंधित अन्य कागजात और एक्स-रे भी चेक किए जो नकली पाए गए. चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. हर्षित के अनुसार, महिला नियमित रूप से पेट के संक्रमण के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करती थी, न कि गर्भावस्था से संबंधित जांच के लिए, जैसा कि उसने दावा किया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: मुंबई में संजय राउत ने NCP चीफ शरद पवार से की मुलाकात
डॉक्टर ने कहा, महिला की शादी को काफी समय हो गया था और वह गर्भवती नहीं हो पा रही थी. इसलिए बांझपन के ताने से छुटकारा पाने के लिए उसने यह कहानी गढ़ी. महिला की शादी को 18 साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन वह गर्भधारण नहीं कर पा रही है और इस बात को लेकर उसके परिवार वालों ने उस पर ताना मारा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

