देश

UP: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री का नाम लेने वाली महिला गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेने वाली 50 वर्षीय महिला को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आशियाना के सेक्टर-के स्थित एक मकान में रह रही महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया.

UP: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री का नाम लेने वाली महिला गिरफ्तार
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, 11 सितंबर : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेने वाली 50 वर्षीय महिला को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आशियाना के सेक्टर-के स्थित एक मकान में रह रही महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने कहा कि चित्रकूट की रहने वाली महिला के खिलाफ बृज भवन दुबे ने 2020 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

उन्होंने कहा कि दुबे ने आरोप लगाया था कि महिला ने गायत्री प्रजापति और अनिल प्रजापति की मिलीभगत से उसे अपने नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री और उनके आदमियों ने उन्हें (दुबे) जमीन की रजिस्ट्री चित्रकूट की महिला के नाम कर देने के लिए मजबूर किया, जो कि उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है. उन्होंने कहा कि महिला को इसी मामले में लखनऊ की एक अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : हैदराबाद रैली में सुरक्षा उल्लंघन को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टीआरएस की खिंचाई की

डीसीपी ने कहा कि चित्रकूट की इसी महिला ने 2017 में गायत्री प्रजापति पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके लिए उन्हें 2021 में दोषी ठहराया गया था. उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति और अनिल प्रजापति पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी करने और सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).