UP: दुष्कर्म करने में रहा असफल तो आरोपी ने लड़के की कर दी हत्या
यौन उत्पीड़न के असफल प्रयास के बाद आरोपी ने एक 13 वर्षीय लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. आरोपी मोहम्मद फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 9 अगस्त : यौन उत्पीड़न के असफल प्रयास के बाद आरोपी ने एक 13 वर्षीय लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. आरोपी मोहम्मद फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के अनुसार, लड़का 3 अगस्त को लापता हो गया था और उसके परिवार ने ग्रामीणों के साथ तलाशी ली और अगले दिन जंगल में उसका नग्न शव मिला. मृतक के परिवार ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान, मोहम्मद फुरकान का नाम सामने आया, क्योंकि एक ग्रामीण ने उसे लड़के के साथ देखा था. यह भी पढ़ें : मुंबई पुलिस गुमशुदा बच्चों को माता-पिता से मिलवाने के लिए शुरू करेगी अभियान
उन्होंने कहा, जब हमने उससे पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि वह लड़के को एक जंगली इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जब उसने विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो फुरकान ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

