देश

UP: दस साल के लड़के ने पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

UP: दस साल के लड़के ने पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Twitter)

कानपुर, 6 नवंबर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने कहा कि, "लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है."

लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया. वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी. जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया. यह भी पढ़ें : Delhi Crime News: जबरन वसूली के लिए न्यूड वीडियो शूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा, "नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने यह अपराध को अंजाम दिया."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).