UP: 6 दोस्तों ने मिलकर छात्रा को दी रेप की धमकी, डिप्रेशन में लड़की ने खाया जहर, VIDEO हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट छात्रा ने तीन लड़कियों समेत अपने छह साथियों की तरफ से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जहर खा लिया.

लखनऊ, 13 सितंबर : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट छात्रा ने तीन लड़कियों समेत अपने छह साथियों की तरफ से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जहर खा लिया. मामला सोमवार को तब सामने आया, जब लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई. डीसीपी ईस्ट जोन प्राची सिंह ने कहा कि लड़की के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर छह छात्रों पर दंगा करने, चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच की जा रही है.

एफआईआर के अनुसार, मऊ की रहने वाली लड़की बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा है और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती है. 5 सितंबर को, फोन कॉल से संबंधित किसी विवाद को लेकर पीड़िता की उसके रूममेट ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की. यही नहीं, उसका फोन भी तोड़ दिया. इसके बाद लड़की ने हॉस्टल के मुख्य वार्डन के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे एक अलग कमरा आवंटित किया गया. यह भी पढ़ें : UP: बदायूं में बंदरों ने 5 साल के बच्चे को छत से गिराया, मौत

इस कदम से आरोपी छात्रा को गुस्सा आ गया और उसने पांच दोस्तों, जिसमें दो लड़कियां और तीन लड़के थे, के साथ मिलकर 8 सितंबर को जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी देकर अपमानित किया. भाई ने एफआईआर में दावा किया कि उसकी बहन अपमान के बाद डिप्रेशन में चली गई और उसने 9 सितंबर को जहर खा लिया. हॉस्टल वार्डन ने लड़की को अयोध्या रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिवार को सूचित किया. अगले दिन उसका भाई शहर आया. लड़की को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस