UP: सपा नेता राम गोपाल यादव बोले- एक-दो दिन में हो सकती है अतीक के बेटे की हत्या (Watch Video)

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि अतीक के एक बेटे की हत्या अगले एक-दो दिन में हो सकती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है. पुलिस ने एनकाउंटर में दो अपराधियों को मार गिराया है. इस बीच अब समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि अतीक के एक बेटे की हत्या अगले एक-दो दिन में हो सकती है. रामगोपाल यादव ने कहा, पुलिस ने अतीक अहमद के स्कूल में पढ़ने वाले 2 लड़कों को तो पहले ही दिन पकड़ लिया है. उनमें से एक की हत्या हो जाएगी... आप देख लेना. विजय चौधरी उर्फ उस्मान के एनकाउंटर पर प्रशासन से परिवार के सवाल, अपराध किया था तो कड़ी सजा देते मारा क्यों? (Watch Video)

राम गोपाल यादव ने कहा कि यूपी पुलिस प्रयागराज की घटना के असली आरोपियों को तो पकड़ नहीं पा रही है. दबाव में किसी को भी उठा रही है. उनसे कहा गया है, मारो जो पकड़ में आ जाए उसको मार दो. सपा नेता रामगोपाल यादव ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है. किसी का जीवन लेने का हक किसी को नहीं है. आप किसी की जान नहीं ले सकते हैं.

यहां देखें वीडियो:

रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि ये जो लोग फर्जी एनकाउंटर करते हैं इन सब पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा. उन्होंने कहा, पुलिस पहले किसी को पकड़ ले फिर एनकाउंटर करे ये अपराध है. आज नहीं तो कल दूसरी व्यवस्था बन कर रहेगी. हमें इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता निकालना चाहिए.

बता दें, बसपा विधायक रहे राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार 24 फरवारी को हत्या कर दी गई थी. गंभीर रूप से घायल गनर संदीप मिश्रा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद उमेश पाल की पत्नी और मां ने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को हत्या के लिए जिम्मेदार बताया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड