उत्तर प्रदेश: विधानसभा में फूट-फूटकर रोए समाजवादी पार्टी के विधायक कल्पनाथ पासवान, यह है वजह
आजमगढ़ के मेहनगर से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान ने शून्यकाल के दौरान कहा, ''मैं सदन में हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं. अगर मुझे यहां न्याय नहीं मिला तो कहां जाऊं. मैं मर जाउंगा ... मैं बहुत गरीब हूं ... अगर मेरी धनराशि वापस ना मिली तो मैं आत्महत्या कर लूंगा.''
लखनऊ: सपा के एक विधायक आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भावुक हो गये. विधायक का कहना था कि उनके दस लाख रूपये चोरी हुए हैं और अगर चोरी की रकम उन्हें वापस नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेंगे. आजमगढ़ के मेहनगर से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान ने शून्यकाल के दौरान कहा, ''मैं सदन में हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं. अगर मुझे यहां न्याय नहीं मिला तो कहां जाऊं. मैं मर जाउंगा ... मैं बहुत गरीब हूं ... अगर मेरी धनराशि वापस ना मिली तो मैं आत्महत्या कर लूंगा.''
विधायक ने बताया कि आजमगढ़ के एक होटल से उनके दस लाख रूपये चोरी हो गये. इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी तक नहीं लिखी गयी.
बहरहाल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह मामले की रिपोर्ट मंगाएंगे और न्याय सुनिश्चित होगा.
संबंधित खबरें
Heavy Snowfall At Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका पूरा धाम (Watch Video)
Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजें
Assembly Elections 2026: केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजें
\