देश

UP Shocker: बर्तन चुराने को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

यूपी के कानपुर में हत्या का एक एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बीती रात आरके नगर में रहने वाले दो दोस्त बलबीर और अंकुर के बीच बीती रात बर्तन चुराने के मामूली विवाद हुआ.

UP Shocker: बर्तन चुराने को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

UP Shocker: यूपी के कानपुर में हत्या का एक एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बीती रात आरके नगर में रहने वाले दो दोस्त बलबीर और अंकुर के बीच बीती रात बर्तन चुराने के मामूली विवाद हुआ. विवाद बढ़ने के बाद अंकुर ने बलबीर को डंडे से पीटने लगे. जिसमें बलबीर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई. आरोप है कि बलबीर के पिटाई में उसकी पत्नी ने भी मदद की.

युवक के पिटाई के बाद पति-पत्नी दोनों वहां से भाग गए. ताकि पकडे ना जाए. लेकिन इसकी सूचना कानपुर की नजीराबाद पुलिस ने को लगने के बाद मौके पर पहुंचकर बलबीर को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में कानपुर की नजीराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के नबाद आरोपी अंकुर व उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़े: Maharashtra: पालघर में दोस्त की हत्या के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

मामले में जिले के एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बलबीर और दोनों दोस्त हैं. बलबीर कूड़ा बीनने का काम करता था. उसका दोस्त अंकुर भी साथ में फुटपाथ पर रहता था. दोनों के बीच सोमवार रात करीब 12 बजे बर्तन चुराने को लेकर कहासुनी हुई. बात बढ़ने के बाद अंकुर ने बलबीर को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. अंकुर उस पर डंडे से तबतक वार करता रहा जब तक बलबीर की मौत नहीं हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).