UP Shocker: पति को बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े, नहर में फेंके शव के टुकड़े
उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर बेहरमी से हत्या कर दी. घटना पीलीभीत की है. यहां एक महिला ने अपने पति को खाट से बांधकर पांच टुकड़ों में काट डाला. मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 वर्षीय राम पाल के रूप में हुई.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर बेहरमी से हत्या कर दी. घटना पीलीभीत (Pilibhit) की है. यहां एक महिला ने अपने पति को खाट से बांधकर पांच टुकड़ों में काट डाला. मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 वर्षीय राम पाल के रूप में हुई. राम पाल के लापता होने की सूचना सबसे पहले उनके बेटे सोन पाल ने दी थी, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पास में ही रहता था. राम पाल की पत्नी दुलारो देवी कुछ दिनों से अपने पति के दोस्त के साथ रह रही थी और एक महीने पहले गांव लौटने पर उसने अपने बेटे को अपने पति के लापता होने की जानकारी दी. Bihar Honor Killing: बिहार में महिला ने दो बेटों के साथ मिलकर बेटी की हत्या की.
India Today की रिपोर्ट के अनुसार शक के आधार पर पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया और उससे उसके पति के बारे में पूछताछ की. पूछताछ में मृतक की पत्नी ने अपराध करना कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने रविवार की रात सोते समय राम पाल की हत्या कर दी थी.
पुलिस में मिले खून से सने कपड़े
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने शव के हिस्से को पास की नहर में फेंक दिया था. पुलिस ने कहा कि वे राम पाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं. शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं. नहर के पानी को बंद करा दिया गया. गोताखोर तलाश में जुटे हैं.
इसी बीच दुलारो देवी की निशानदेही पर नहर के पास मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला. दुलारो देवी में अपने पति की हत्या क्यों कि इस बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. पुलिस ने कहा कि वे अपराध के कारण की आगे जांच कर रहे हैं.
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था. जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है. उसने अकेले ही रविवार को पति की हत्या कर दी. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. हत्या या हत्या की साजिश में महिला के साथ कोई और शामिल था या नहीं इन बातों का पता लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

