UP Shocker: मुंबई में काम करता था पति, प्रेमी ने महिला को मिलने बुलाया और कांट दी सबसे अहम चीज, वीडियो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के बाएं हाथ की नस काट दी और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया. महिला को खून से लथपथ देखकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कानपुर, 6 जनवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के बाएं हाथ की नस काट दी और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया. महिला को खून से लथपथ देखकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सूत्रों के मुताबिक, 24 वर्षीय महिला का पति मुंबई में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता है. वह अपनी दो बेटियों के साथ जाजमऊ स्थित अपनी ससुराल में रहती है. महिला का एक व्यक्ति से संबंध था. यह भी पढ़ें : दिल्ली के मंडोली जेल में मोबाइल फोन बरामद, पांच अधिकारी निलंबित
महिला ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर हाईवे पर जाजमऊ चेक पोस्ट के पास ले गया जहां उसने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ की नसें काट दीं और फरार हो गया. जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने कहा, हम उसके कथित प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं.
मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

