देश

UP Shocker: अवैध संबंध के बीच में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने हटाया रास्ते से, प्रेमी से ऐसे कराई हत्या; दोनों गिरफ्तार

यूपी के कानपुर से हत्या का एक मामला सामने आया हैं. यहां महिला ने प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या करवा दी. वरदाता कानपुर में गोविंदनगर पुलिस ने निराला नगर रेलवे ग्राउंड इलाके की की हैं. कल्लू पासवान (32) की पत्नी सोनी का पवन नाम के एक युवक के साथ प्रेम सबंध था

UP Shocker: अवैध संबंध के बीच में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने हटाया रास्ते से, प्रेमी से ऐसे कराई हत्या; दोनों गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

लखनऊ: यूपी के कानपुर (Kanpur)  से हत्या (Murder) का एक मामला सामने आया हैं. यहां महिला ने प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या करवा दी. वरदाता कानपुर में गोविंदनगर पुलिस ने निराला नगर रेलवे ग्राउंड इलाके की की हैं. कल्लू पासवान (32) की पत्नी सोनी का पवन नाम के एक युवक के साथ प्रेम सबंध था. प्रेम सबंध के चलते दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया था. जिसके बारे में पति कल्लू को शक होने पर वह अपनी पत्नी को इसका विरोध करता था. लेकिन वह नहीं मानती थी. आये दिन पति के विरोध के चलते महिला ने अपने प्रेमी से कहकर उसकी हत्या करवा दी.

एडिशनल डीसीपी मनीष सोनकर (Additional DCP Manish Sonkar) के अनुसार 16 मार्च को कानपुर के रेलवे ग्राउंड में एक युवक का शव ईट पत्थर से कुचल हुआ पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की. जांच में मालूम पड़ा कि शव कानपुर के कर्रही निवासी कल्लू की है. इस मामले में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछा तो उसने पुलिस को गुमराह करते हुए अपने पति के चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया. लेकिन पुलिस को शक हुआ कि इस हत्या के पीछे उसकी पत्नी सोनी का हाथ हो सकता है. यह भी पढ़े: Uttarakhand Shocker: 35 साल की महिला ने पति की हत्या के लिए 25 साल के प्रेमी का लिया साथ, ऐसे किया मर्डर

पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी सोनी की कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि सोनी और चौबेपुर के भगवंतपुर गौरा निवासी पवन शुक्ला एक दूसरे से घंटों बात करते हैं. दोनों में प्रेम संबंध है. पवन मौजूदा समय में नौबस्ता की थ्रीडी कॉलोनी में रहता है. पुलिस ने जब पवन को पकड़ा तो उसका हुलिया घटना वाले दिन कल्लू के साथ सीसीटीवी में दिखे युवक जैसा लगा. पुलिस जब पवन से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारी बाते पुलिस के सामने उगल दिया.

पुलिस के पूछताछ में पवन ने बाताया कि वह 15 मार्च को कल्लू को जुआं खिलवाने के बहाने रेलवे ग्राउंड लिवा कर गया. वहां दोनों ने शराब पी. सोनी को लेकर शुरू हुई बहस के बाद उसने कल्लू के सिर पर ईंट से कई वार किए. फिर ब्लेड से दोनों कलाइयों की नसें काट दीं. उसे मरा समझ कर वहां से भाग गया. वहीं पवन के साथ ही मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी प्रेम संबंधों का विरोध करता था, इसलिए उसे मरवा डाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).