UP Shocker: सहारनपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
सहारनपुर, 9 मार्च : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह लापता हो गई. उसके परिवार के सदस्यों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तलाश की और बाद में लड़की कोलागढ़ के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: आतंकी मॉड्यूल के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस हाई अलर्ट पर
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बच्ची को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. संदिग्ध की पहचान राजेश के रूप में हुई. आरोपी ने पूछताछ में अपराध को कबूल किया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

