देश

UP Shocker: बिजनौर में पारिवारिक कलह के चलते मां बेटी के साथ ट्रैक पर कूदी, मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्योहारा में सहसपुर के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को सबा इकबाल (30) नाम की महिला ने अपनी बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

UP Shocker: बिजनौर में पारिवारिक कलह के चलते मां बेटी के साथ ट्रैक पर कूदी, मौत
प्रतिकात्म्तक तस्वीर (Photo Credits File)

बिजनौर: यूपी (UP) के बिजनौर (Bijnor) जिले के स्योहारा थाना इलाके के सहसपुर कस्बे निवासी एक महिला ने पारिवारिक कलह चलते अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ ट्रेन (Train) के कटकर कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) कर ली. पुलिस (Police) अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्योहारा में सहसपुर के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को सबा इकबाल (30) नाम की महिला ने अपनी बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. Elephant Killed Woman: मां-बेटी को उठा ले गया जंगली हाथी, पटक-पटक कर महिला की ली जान, बच्ची को छोड़ा

स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव चौधरी ने कहा कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सबा इकबाल ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी, और आरिफा उसके पहले पति की संतान थी. एसएचओ ने कहा कि परिजनों के आग्रह पर दोनों शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).