देश

UP Shocker: सहारनपुर में सास ने गर्भवती बहू पर पत्थर से किया हमला, बहू की हुई मौत, सास गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना इलाके के जड़ौदा पांडा गांव में मामूली विवाद के चलते सास ने गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टे (पत्थर) से हमला कर दिया. इससे उसकी जान चली गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान रेखा (55) के रूप में हुई है.

UP Shocker: सहारनपुर में सास ने गर्भवती बहू पर पत्थर से किया हमला, बहू की हुई मौत, सास गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

सहारनपुर 28 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना इलाके के जड़ौदा पांडा गांव में मामूली विवाद के चलते सास ने गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टे (पत्थर) से हमला कर दिया. इससे उसकी जान चली गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान रेखा (55) के रूप में हुई है.

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि स्वाति (32) की शादी करीब डेढ़ साल पहले बड़गांव थाना अंतर्गत के जड़ौदा पांडा गांव के हरिओम से हुई थी. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को हरिओम की मां रेखा और स्वाति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, इसके बाद सास ने गुस्से में आकर सिलबट्टे (पत्थर) से स्‍वाति के सिर पर वार कर दिया. यह भी पढ़ें : Cash For Query Cases: कैश फ़ॉर क्वेरी मामले में गवाह को प्रभावित करने की कोशिश- निशिकांत दुबे

घटना के बाद हरिओम अपनी पत्नी स्वाति को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया था. गुरुवार देर रात इलाज के दौरान स्‍वाति की मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि स्वाति आठ माह की गर्भवती थी और उसकी सास जादू-टोने में विश्वास करती थी, जिसका वह विरोध करती थी.

घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).